9472947354 | alokgoswami354@gmail.com | गोस्वामी भवन, पंचमहल्ला, अंदर गया, विष्णुपद के पास, गयाधाम, बिहार

गया जी में पिंड दान व श्राद्ध कर्म एक सुव्यवस्थित शास्त्रोक्त प्रक्रिया है, जिसे गोस्वामी परिवार पीढ़ियों के अनुभव के साथ यजमानों को समझाते हुए सम्पन्न करवाता है। नीचे संक्षेप में पूरी प्रक्रिया दी गई है, ताकि आप अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकें।

1. फोन पर संपर्क व तिथि निर्धारण

यात्रा से पूर्व हमें फोन या व्हाट्सएप पर संपर्क करें। हम आपकी सुविधानुसार तिथि, आवश्यक विधि (पिंड दान, त्रिपिंडी श्राद्ध, नारायण बली आदि) व ठहरने की व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे।

2. गोस्वामी भवन आगमन

गया पहुंचने पर सीधे गोस्वामी भवन, पंचमहल्ला आएं। स्टेशन व रास्ते में मौजूद दलालों से सावधान रहें - हम स्वयं आपसे सीधा संपर्क में रहेंगे।

3. संकल्प

पुरोहित द्वारा यजमान से संकल्प करवाया जाता है, जिसमें यजमान का नाम, गोत्र व उद्देश्य का उच्चारण होता है। यह पूरी विधि की नींव माना जाता है।

4. पूजन सामग्री की व्यवस्था

पिंड दान व तर्पण हेतु आवश्यक सामग्री (जौ का आटा, तिल, कुशा, पुष्प, गंगाजल आदि) की व्यवस्था गोस्वामी भवन द्वारा ही की जाती है।

5. विष्णुपद व फल्गु तट पर मुख्य विधि

विष्णुपद मंदिर व फल्गु नदी के तट पर शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार सहित पिंड दान व तर्पण सम्पन्न किया जाता है। आवश्यकतानुसार अक्षयवट पर भी पिंड दान करवाया जाता है।

6. त्रिपिंडी श्राद्ध / नारायण बली (यदि आवश्यक हो)

यदि पितृदोष निवारण अथवा अकाल मृत्यु सम्बन्धी विधि आवश्यक हो, तो त्रिपिंडी श्राद्ध व नारायण बली पूजा अतिरिक्त विधि-विधान से सम्पन्न करवाई जाती है।

7. ब्राह्मण भोज व पूर्णाहुति

विधि के अंत में ब्राह्मण भोज करवाया जाता है, जिसे कर्मकांड का अनिवार्य व अंतिम चरण माना जाता है। इसके पश्चात यजमान परिवार को आशीर्वाद के साथ पूर्णाहुति दी जाती है।

यात्रा पर साथ क्या लाएं

  • परिवार के पूर्वजों के नाम व गोत्र की जानकारी (यदि उपलब्ध हो)
  • सफेद अथवा सादे रंग के वस्त्र (विधि के दौरान पहनने हेतु)
  • पहचान पत्र व आवश्यक दस्तावेज
  • रुकने की अवधि अनुसार आवश्यक सामान
  • यदि पूर्व में किसी अन्य स्थान पर श्राद्ध हो चुका हो तो उसकी जानकारी
  • फोन पर हमसे पुष्टि की गई तिथि व समय

क्या करें

  • यात्रा से पहले फोन पर तिथि निश्चित करें
  • सीधे गोस्वामी भवन ही संपर्क करें
  • विधि के दौरान पुरोहित के निर्देशों का पालन करें
  • परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति की जानकारी पहले से दें

क्या न करें

  • स्टेशन या रास्ते में किसी अनजान दलाल के साथ न जाएं
  • बिना संपर्क किए अचानक न पहुंचें
  • विधि के दौरान जल्दबाजी न करें
  • अन्य स्थानों के भ्रामक प्रचार में न आएं

अपनी यात्रा की योजना बनाने हेतु आज ही संपर्क करें

संपर्क करें

पिंड दान की बुकिंग के लिए आज ही संपर्क करें

आने से पहले फोन द्वारा अवश्य संपर्क करें। रास्ते व स्टेशन पर दलालों से सावधान रहें।